Wednesday, August 17, 2011

अन्ना के समर्थन में भाजपा जदयू का प्रदर्शन

अररिया : भ्रष्टाचार के विरुद्ध अन्ना हजारे के आन्दोलन के समर्थन में बुधवार को अररिया के भाजपा व जदयु कार्यकत्र्ताओं ने विशाल प्रदर्शन किया। कार्यकत्र्ताओं ने चांदनी चौक पर इकट्ठा होकर रैली का रूप धारण कर शहर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण करते हुये सुभाष चौक पर पहुंचे। जहा कार्यकत्र्ताओं ने सुभाष जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अन्ना के समर्थन में गगन भेदी नारे लगाये। प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा और उसे भ्रष्टाचार की जननी बताया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत, जदयु अध्यक्ष नौशाद आलम, विधायक आनन्दी प्रसाद यादव, परमानन्द ऋषिदेव, देवयन्ती यादव, सुरेन्द्र झा, नीलिमा साह, सुचित्रा सिन्हा, कैलू सिंह, संजय मिश्रा, बटेश नाथ झा, विजय जैन, भाष्कर ठाकुर, रीतेश राय, अविनाश कुमार सिंह, रेशम लाल पासवान, जियाउल्लाह, प्रो उपेन्द्र विश्वास, संजय अकेला ,अनिल श्रीवास्तव, प्रदीप पासवान, सुनिल कुमार राय, सविता सिंह, पुनम राम, रेखा पासवान, कैसर अली समेत दर्जनों भाजपा व जदयु कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment