Tuesday, August 16, 2011

अन्ना के समर्थन में भाजपा का धरना आज


भरगामा (अररिया) सं: समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में भरगामा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता भी सम्मिलित हो गए है। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने एक प्रेस ब्यान जारी कर बुधवार को प्रखंड के विभिन्न हाट-बाजारों से लेकर चौक-चौराहे तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हजारे के मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महर्षि मेंहीं चौक भरगामा में भाजपा कार्यकर्ता सह क्षेत्र सं. 09 के जिप सदस्य राजेश चन्द्र झा, खजुरी बाजार में पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष सुराणा, मुख्यालय परिसर में पूर्व भाजपा प्रअ सुधीर भगत, महथावा बाजार में रघुनंदन साह तथा चरैया हाट पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कुंदन चौधरी धरना देंगे। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने समाजसेवी अन्ना हजारे की मांग को लोक हित में बताते हुये कहा कि अगर केन्द्र सरकार मांग की अनसुनी करती है तो आगे व्यापक प्रदर्शन किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment