Saturday, August 20, 2011

बाढ़ से तबाही के लिए प्रशासन जिम्मेदार: सरफराज

जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट-पलासी प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से तबाही के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है। उक्त बातें जदयू विधायक सरफराज आलम ने प्रेस वार्ता के दौरान शुक्रवार को कही। श्री आलम ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में कोई तैयारी नही की गई। बांधों की मरम्मत तक नहीं की गयी जिससे पलासी-जोकीहाट में कई बांध टूट गये। मनरेगा योजना में करोड़ों पैसे बहाये जाते हैं लेकिन इस योजनाओं का अगर 20 प्रतिशत राशि भी बांधों की मरम्मत पर खर्च कर दी जाय तो बाढ़ से नुकसान कम हो जायेगा। श्री आलम ने कहा इसकी सूचना वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देंगे। उन्होंने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि जोकीहाट के मटियारी, करहरा, मझुवा, रमरै, बलुवा में बाढ़ का जायजा तक लेने प्रशासन के लोग नहीं गये हैं जो दुखद है।

0 comments:

Post a Comment