Friday, August 19, 2011

जोगबनी में जलायी सरकारी लोकपाल बिल की प्रतियां


जोगबनी (अररिया) : अन्ना के भ्रष्टाचार को ले चलाये जा रहे आंदोलन को जोगबनी वासियों ने भी समर्थन दिया है। नगर वासियों ने यूपीए सरकार के कार्यकलाप की तीखी भ‌र्त्सना करते हुए कहा कि मनमोहन सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने हेतु अन्ना के आंदोलन को दबाना चाह रही है। लेकिन देश की जनता के सामने उसने अन्तत: घुटने टेक दिये हैं। यूपीए सरकार की जितनी निंदा की जाय व कम है।
आक्रोशित लोगों ने लोकपाल बिल की प्रतियों को जला अपना विरोध प्रकट किया। विरोध प्रकट करने वालों में राजेश पूर्वे, शंकर भगत, मनोज राय, रमेश चौधरी, दिनेश साह, श्याम केडिया आदि प्रमुख थे।

0 comments:

Post a Comment