Saturday, August 20, 2011

भाजपा कार्यकताओं ने निकाला जुलूस


कुर्साकांटा (अररिया) : भ्रष्टाचार निरोधी जनलोकपाल विधेयक के समर्थन में चल रहे अन्ना के आंदोलन में भाजपा ने भी कदम से कदम मिलाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत केन्द्र की संप्रग सरकार को झुकने के लिए मजबूर करने वाले प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर राजभर के नेतृत्व में कुर्साकाटा में विशाल रैली निकाली गयी। मौके पर सिकटी विधायक आनंदी प्रसाद यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे देश के प्रसिद्ध गांधीवादी चिंतक अन्ना हजारे के समर्थन में लाखों लोगों को सड़क पर उतार दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक भगत ने जुलूस का नेतृत्व करते हुए बताया कि अगर अन्ना हजारे का अनशन और सत्याग्रह अनुचित है तो इसी सत्याग्रह के लिए महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता क्यों माना गया? देश की आजादी की लड़ाई में सत्याग्रह और अनशन ही लड़ाई का प्रमुख हथियार रहा है।
सैकड़ों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता सरकार विरोधी तल्खी लिए दुर्गास्थान चौक से विभिन्न सड़कों से प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचा। मौके पर जिला महामंत्री सुरेन्द्र झा, महामंत्री सह प्रवक्तता संजय मिश्र, सुरेन्द्र झा, जदयू अध्यक्ष शमसूल हक, गुलाब सिंह, मनोज साह, बीरेन्द्र राम, राकेश विश्वास, राजेन्द्र यादव, दयानंद यादव विपिन यादव आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment