Wednesday, August 17, 2011

गबन के आरोपी पूर्व हेड मास्टर गिरफ्तार


अररिया : कन्या प्राथमिक मध्य विद्यालय खरैया बस्ती के चारदीवारी निर्माण की राशि हड़पने के आरोपी पूर्व प्रधान शिक्षक अब्दुल मन्नान को नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक से आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष के सितम्बर माह में स्कूल के चारदीवारी के निर्माण के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत 2.38 लाख की राशि आवंटित की गई थी। लेकिन प्रधान शिक्षक द्वारा पूर्ण राशि की निकासी करने के बाद भी निर्माण कार्य नही कराया। राशि वापसी के लिये विभाग ने कई बार शिक्षक को पत्र प्रेषित किया, लेकिन प्रधान शिक्षक ने इस पर कोई ध्यान नही दिया। अन्त में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अररिया ने नगर थाना कांड संख्या 314/11 दर्ज कराकर शिक्षक के विरूद्ध गबन का आरोप लगाया था।

0 comments:

Post a Comment