Wednesday, August 17, 2011

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


भरगामा (अररिया) : भ्रष्टाचार के विरोध में गांधीवादी अन्ना हजारे द्वारा छेड़े गये आंदोलन के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को धरना दिया। महर्षि मेंहीं चौक भरगामा, चरैया हाट, खजुरी, महथावा समेत प्रखंड मुख्यालय भरगामा में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया तथा कांग्रेस सरकार के नीतियों के प्रति विरोध जताया।
महर्षि मेंहीं चौक पर पार्टी कार्यकर्ता राजेश चन्द्र झा के नेतृत्व में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं चरैया हाट पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कुंदन चौधरी, व्यवसायिक बाजार खजुरी में पूर्व भाजपा प्र. अ. संतोष खुराना, महथावा बाजार में डेलीगेट भरगामा रघुनंदन साह तथा प्रखंड मुख्यालय में पूर्व भा.प्र.अ. सुधीर भगत के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। भाजपा के मंडल प्रवक्ता चन्द्रानंद झा चाणक्य एवं प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने अन्ना हजारे के लोकपाल बिल को जायज ठहराया। इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में राजेन्द्र मिश्र, सरिता भारती, महानंद दास, राजकुमार गुप्ता, प्रमोद सिंह, पंकज झा, हरदेव यादव, निरंजन, धर्मेन्द्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment