Thursday, December 29, 2011

पूर्व बीडीओ समेत चार पर न्यायालय में केस दर्ज

अररिया : अररिया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में नरपतगंज के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत चार लोगों के विरूद्ध केस दर्ज हुआ है। सरकारी राशि गबन के इस मामले में न्यायाधीश सत्येंद्र रजक ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय थाना को आदेश दिया है। नरपतगंज के खैरा कोशिकापुर(रामघाट) निवासी बेचन ऋषिदेव ने कोर्ट में केस नंबर 3206 सी/11 दायर किया है। इस मामले में नरपतगंज के तत्कालीन बीडीओ अजय कुमार ठाकुर, जितेन्द्र सिंह, अनीता देवी समेत वशिष्ठ नारायण यादव को आरोपी बनाया गया है। धोखाधड़ी व कागजी हेराफेरी कर सरकारी राशि गबन का इस मामले में उल्लेख किया गया है।

0 comments:

Post a Comment