Thursday, December 29, 2011

विधायक ने किया धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन

रानीगंज (अररिया) : प्रखंड परिसर में गुरुवार को धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन भाजपा विधायक परमानंद ऋषिदेव द्वारा किया गया। धान उत्पादक किसानों के लंबी अवधि से मांग के उपरांत खुले इस धान क्रय केन्द्र से किसानों में हर्ष है।
धान क्रय केन्द्र पर किसानों को उसका समर्थन मूल्य प्राप्त हो एवं इसका लाभ बिचौलियों को नही मिले इसकी सख्त हिदायत विधायक ने मौके पर दी। किसानों को धान का समर्थन मूल्य 1080 रु. प्रति क्विंटल देने का प्रावधान रखा गया है। सरकारी खरीद के उपरांत लाभुक किसानों को धान की कीमत चेक द्वारा भुगतान किया जायेगा जो उसके खाते में देय होगा। धान क्रय केन्द्र पर किसानों को अपने पहचान पत्र एवं उनके खेतों के अद्यतन लगान रसीद धान के फसल के साथ आना होगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमाशंकर यादव एवं एसएमएस डा. प्रताप विराजी ने बताया कि क्रय के दौरान धान की नमी अधिकतम 17 प्रतिशत ही मान्य होगा। उससे अधिक नमी वाले धान के औसतन वजन कम आंकी जायेगी। मौके पर उपस्थित किसान संजय कुमार सज्जन ने कहा कि यह देर हो उठाया गया दुरूस्त कदम है जो किसानों के हितकर है। इस मौके पर उप प्रमुख उमेश मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष कलानंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सेनानी, शीतेष ठाकुर सहित अन्य किसान गण थे।
News Soure - jagran.yahoo.com/news/

0 comments:

Post a Comment