Friday, January 27, 2012

प्रभात फेरी: आमना एकेडमी ने मारी बाजी


अररिया : गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार के अहले सुबह चांदनी चौक, हाई स्कूल परिसर का नजारा देखने लायक था। दो वर्ष से लेकर हाई स्कूल के छात्र तक तिरंगे के प्रति अपना सम्मान दिखाते हुए पुरानी यादों को ताजा कर रहे थे। मौका था स्कूली बच्चों द्वारा निकाले गये प्रभात फेरी का। शहर के चहुं ओर तिरंगा से पटी भीड़ ही नजर आ रही थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले अन्ना हजारे, अंग्रेजों को नाकों तले चना चबाने के लिए मजबूर करने वाली झांसी की रानी आदि के ड्रेस में निकली प्रभात फेरी देख कर लोग दंग रह गये। प्रभात फेरी में सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में करीब 50 से अधिक ने भाग लिया। प्रभात फेरी प्रतियोगिता में जेएच आमना एकेडमी प्रथम, आदर्श मवि ककुड़वा द्वितीय तथा चिल्ड्रेन च्वाईस एकेदमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें प्रशासन ने पुरस्कृत किया।

0 comments:

Post a Comment