Friday, January 27, 2012

बिहार प्रत्येक क्षेत्र में कर रहा विकास : डीएम

अररिया : यह संपूर्ण संसार मनुष्य की शक्ति से, उत्साह की शक्ति से और विश्वास की शक्ति से निर्मित हुआ है। स्वामी विवेकानंद के संदेशों को आत्मसात कर उसे आम लोगों के बीच बांटने से मानव जीवन सुखमय बन सकता है। यह बात गणतंत्र दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में मौजूद हजारों की भीड़ को सुनने को मिली। ये अर्थयुक्त पंक्तियां किसी और ने नही बल्कि अररिया के जिला पदाधिकारी एम. सरवणन ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि समिति संसाधनों के बावजूद भी बिहार प्रत्येक क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कर रहा है। डीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मौके पर स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं के लिए दिये गये भाषण का अंश-उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य बरा त्रिबोधत जरूर कहना चाहूंगा। अर्थात उठो, जागो, जबतक अभीष्ठ वस्तु को प्राप्त नहीं कर लेते, तबतक बराबर उसकी ओर बढ़ते जाओ। उन्होंने अररिया के युवकों को भी अपील करते हुए कहा कि शुभ मुहुर्त आ गया, उठो, जागो। डीएम ने यह भी कहा कि रुपया मनुष्य का निर्माण नही करता है, बल्कि मनुष्य ही सदा रुपया का निर्माण करता है। उन्होंने युवाओं से अपने रक्त में उत्साह भरकर आगे आने की अपील की।

0 comments:

Post a Comment