Friday, January 27, 2012

सास्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन


पलासी (अररिया) : प्रखंड के डेहटी उत्तर पंचायत के मध्य विद्यालय मालद्वार में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्र. अ. उग्रनारायण यादव की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। जिसमें उक्त पंचायत के अलावा समीपवर्ती पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रमिला देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषण, कविता, समूह गान, समूह नृत्य, नाटक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से मौजूद जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस क्रम में उत्कृष्ट प्रदशन करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता सह समाज सेवी रामकृपाल विश्वास व अन्य के द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया। वहीं इस दौरान अन्य प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार दिया गया। मौके पर अशोक झा, पंकज कुमार भारती, जनार्दन मंडल, समन्वयक मो. खुर्शिद आलम, शिक्षक रिंकू सिंह, रमेश साह, विकास विश्वास, भोला यादव आदि मौजूद थे। इस अवसर पर मंच संचालन शिक्षक संजीव कुमार विश्वास ने किया।

0 comments:

Post a Comment