Saturday, March 5, 2011

बैंक लूट कांड: शमीम के घर से बरामद हुआ 28 हजार


अररिया : बैंक लूट कांड के मुख्य सरगना डुमरा निवासी शमीम के घर छापामारी कर पुलिस ने 28 हजार की राशि बरामद किया है। बताया जा रहा है कि उक्त राशि बैंक लूट की है। जबकि पूर्व में गिरफ्तार हुये अनमोल यादव, मुन्ना ठाकुर एवं अरशद ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया था कि शमीम के पास करीब ढाई लाख की राशि छोड़ी गयी थी। शेष राशि कहां है और किस मद में खर्च की गयी ये बातें अभी पता नहीं चल पाया है। संयुक्त छापामारी दस्ता की कार्रवाई पूर्व की तरह शेष राशियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस के अनुसार कांड में शामिल पूर्णिया के प्रीतम ठाकुर एवं मनोज यादव की गिरफ्तारी के बाद लूटी गयी राशि का बहुत बड़ा हिस्सा बरामद हो सकता है। इधर गिरफ्तारी से पूर्व ही शमीम एवं उनके भाई का न्यायालय में आत्मसमर्पण कर देने की घटना भी लोगों के लिये रहस्यमय बना हुआ है।

0 comments:

Post a Comment