Saturday, March 5, 2011

बैंक लूट कांड: मास्टर माइंड ने किया समर्पण


अररिया : हरदार बैंक एवं अररिया जीरोमाइल स्थित नेशनल फ्यूल सेंटर लूट कांड के मुख्य सरगना शमीम एवं उनके एक भाई ने पुलिसिया दबिश से घबराकर शुक्रवार की अपराह्न न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। आत्म समर्पण के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर उसे रिमांड पर लेने के लिये पुलिस ने न्यायालय में अर्जी दाखिल कर दी है।
पुलिस के अनुसार शमीम से पूछताछ के बाद दोनों लूट कांड के शेष रहस्यों पर से भी पर्दा उठ जायेगा। शनिवार को अपराह्न तक न्यायालय ने उक्त बदमाश को पुलिस के हवाले नहीं किया था।
पुलिस बदमाशों के संपर्क सूत्रों की तलाश में है। हरदार बैंक में क्राइम करने के लिए बदमाशों ने किस संपर्क सूत्र का इस्तेमाल किया?
पुलिस के अनुसार लूट कांड के मुख्य सरगना शमीम का अपराधिक इतिहास काफी पुराना है। करीब 7 वर्ष पूर्व अररिया प्रखंड के प्रमुख नैयर आलम की हत्या में भी शमीम नामजद अभियुक्त बना था। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी। लेकिन वह जमानत पर रिहा हो गया। रिहा होने के बाद उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप कांड के बाद से पुलिस को इसकी तलाश बेसब्री से थी।

0 comments:

Post a Comment