Saturday, March 5, 2011

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे कार्यक्रम


बथनाहा(अररिया) : बथनाहा स्थित एसएसबी 24 वीं बटालियन के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके उत्थान एवं परिवार- समाज-गांव एवं देश के विकास में भागीदारी पर महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालना है। कार्यक्रम के संबंध में बल के सेनानायक एकेसी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन एसबीआई मुख्य शाखा फारबिसगंज, स्वयंसेवी संस्था जागरण कल्याण भारती तथा एसएसबी 24 वीं वाहिनी संयुक्त रूप से कर रही है। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।

0 comments:

Post a Comment