Saturday, March 5, 2011

मोह-माया में फंस कर ईश्वर को प्राप्त नहीं कर सकते : स्वामी व्यासानंद


सिकटी (अररिया) : जिला स्तरीय राष्ट्रीय संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन प्रखंड क्षेत्र के भोकन्तरी पंचायत अंतर्गत सेनाबाड़ी मैदान में शनिवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर स्वामी व्यासानंद जी महाराज ने कहा कि ईश्वर हमेशा साधना से ही प्राप्त किया जा सकता है। जो इस संसार में आकर मोह, माया के जाल में फंस गये, वे परमात्मा को नहीं प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के भजन कीर्तन व सत्संग में जो रम जाते हैं, वह कभी भी दरिद्र नहीं हो सकते हैं। ईश्वर का भजन करने वाले यहां भी पद प्राप्त कर सकते हैं और ईश्वर के घर में भी स्थान प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने शराब के सेवन से बचने की सलाह दी। मौके पर स्थानीय विधायक आनंदी प्रसाद यादव, सुरेन्द्र विश्वास, श्री प्रसाद यादव, निर्मल मंडल, गिरानंद चौधरी, उदय चन्द्र साह, राम कृष्ण विश्वास, खुर्शीद आलम, जय प्रकाश विश्वास समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment