Saturday, March 5, 2011

तालीमी बेदारी कान्फ्रेंस में सामाजिक बुराई पर चर्चा


अररिया : मुख्यालय स्थित जामिया गुलशने आयशा मिल्लत नगर अररिया में गुरुवार की रात तालीमी बेदारी कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेस को उलमा ने खिताब किया। तालीमी बेदारी, इसलाहे मआशरा, सामाजिक बुराई एवं दहेज प्रथा पर विशेष रूप से चर्चा की गई। जलसे को काजी नजीर अहमद कासमी, अयाजुर रहमान, जियाउद्दीन, मुफ्ति अतहरूल कासमी, कारी नौशाद आलम, कारी नियाज अहमद कासमी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बेलवा पंचायत के मुखिया एजाज अहमद, मो. मोती, मो. आरिफ के अलावा बड़ी संख्या में मुस्लिम अकीदतमन्द मौजूद थे। बच्चियों के मदरसा हेतु जमीन खरीदने को लेकर इस जलसे का आयोजन किया गया था।

0 comments:

Post a Comment