Saturday, March 5, 2011

भरगामा: कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन शुरू


भरगामा, (अररिया) : चाकचौबंद व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार से भरगामा प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। नामांकन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के उद्देश्य से प्रखंड परिसर अवस्थित सभा गृह में मुखिया, पंचायत समिति सरपंच, पंच एवं वार्ड सदस्य पद से नामांकन के लिए अलग अलग काउंटर बनाये गये हैं।
शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद के लिए कुल सात नामांकन आये। इसमें सिमरबनी पंचायत से विजय कुमार यादव, रामपुर आदि पंचायत से नवींदु झा, मानुलहपट्टी पंचायत से सुनीता देवी आदि शामिल थे। वहीं, पंसस पद से कुल चार तथा वार्ड सदस्य पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मणिमाला, डीसीएलआर मुकेश कुमार सिन्हा, सीडीपीओ विनीता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राधेय सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, पुलिस बल में पंकज कुमार, विजय श्रीवास्तव आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment