Sunday, November 20, 2011

पारिवारिक सर्वेक्षण शुरू

सिकटी : साक्षर भारत कार्यक्रम 2012 के तहत निरक्षरों को चिंहित करने के लिए एक दिवसीय पारिवारिक सर्वेक्षण रविवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में एक साथ किया गया। इस कार्य के लिए प्रखंड के 187 वार्डो में 1492 सर्वेकर्ताओं की नियुक्ति की गयी। जिनके द्वारा घर घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया गया। वहीं सर्वेक्षण के पर्यवेक्षण के लिए 187 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। इनके अलावा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धनंजय सिंह, सभी संकुल समन्वयक, कार्यक्रम समन्वयक, लेखा समन्वयक, के आरपी नीलम कुमारी, आरपी वीरेन्द्र कुमार मंडल, अशोक प्रसाद सिंह भी पर्यवेक्षण के लिए लगाये गये थे। वहीं सिकटी के प्रभारी वरीय उपसमाहर्ता सह डीसीएलआर तौकीर अकरम, बीडीओ केके सिन्हा एवं जिला लोक शिक्षा समिति के अनुश्रवण दल द्वारा सर्वेक्षण का अनुश्रवण किया गया। कहीं कहीं सर्वेक्षण प्रपत्र की कमी के कारण विलंब हुआ। जिसे उपलब्ध कराकर सर्वेक्षण का कार्य करवाया गया। समेकन का कार्य सोमवार को किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment