Wednesday, November 23, 2011

सोलर लैंप बनी शोभा की वस्तु


भरगामा (अररिया) : विभिन्न योजनाओं से प्रखंड को रोशन करने के उद्देश्य से लगाई गई सोलर लैंप कथित भ्रष्टाचार व प्रशासनिक उदासीनता के कारण उद्देश्य से कोसों दूर शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।
उल्लेखनीय है कि पंचायत के बारहवीं वित्त योजना, बीआरजीएफ तथा अन्य योजना से भरगामा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में व्यापक स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा सोलर लैंप लगाई गई। यहां उद्देश्य सुदूर के व सार्वजनिक स्थलों को रोशन करने का था। किंतु इसे विडंबना ही कहेंगे कि यह योजना भी कथित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। कथित कमीशन के लालच में विभागीय निर्देशों से अलग अधिकांश जगहों पर गुणवत्ताहीन सोलर लैंप लगाया गया जो कभी रोशन ही न हो सका और एक आध जला भी तो महज दो-चार दिन। हां कुछ पूर्व जनप्रतिनिधियों के घर इस सोलर लैंप को आज भी जलते देखा जा सकता है जिससे उनके निजी स्वार्थ की पूर्ति होती है। वैसे इस सोलर लैंप की आड़ में भ्रष्टाचार के इस बड़े खेल को लेकर केवल भरगामा प्रखंड में भाकपा माले पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा दर्जनों आवेदन प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई तथा इस मुद्दे को लेकर कई बार व्यापक प्रदर्शन भी किया गया। बावजूद इसके विभाग द्वारा औपचारिकता हीं सही लेकिन अंकुश लगाने को लेकर अबतक एक भी प्रयास नही किया गया।
भ्रष्टाचार के इस खेल में लाखों खर्च के बाद भी सोलर लैंप योजना यहां शोभा की वस्तु ही बनी हुई है।

0 comments:

Post a Comment