Saturday, November 26, 2011

मजदूरों की कमी से सैकड़ों एकड़ में लगी धान फसल की कटनी हो रही


फारबिसगंज (अररिया) : मजदूरों के अभाव में कृषकों को हो रही है परेशानी। खेतों में खड़ी खरीफ फसल धान कटाई को तैयार है किंतु मजदूरों के कमी के कारण इसे काटने में हो रही है विलंब कारण वश किसानों के होठ सूखने लगे है। बताया जाता है कि जिस गति से धानों की कटाई होनी चाहिए मजदूरों की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। जिस कारण खेतों में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल कटने को तैयार है। इधर रवि के फसलों की बुआई भी मजदूर के अभाव से प्रभावित हो रही है। मजदूरों के रोजगार के लिए अन्य राज्यों में हो रहे पलायन के कारण ही गांवों में मजदूरों की किल्लत हो रही है। प्रखंड के किसान रमेश मेहता, सूरज मंडल, राधेश्याम झा, उमेश यादव ने बताया कि ं उंची मजदूरी पर भी धान काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। बताया कि समय पर फसल की कटाई व बुआई नहीं होने से फसल का पैदावार भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि ग्रामीण महिला मजदूर की वजह से उन्हें थोड़ी बहुत राहत मिल पाती है।

0 comments:

Post a Comment