Saturday, November 26, 2011

तस्करी का 20 बोरी खाद जब्त


बथनाहा : घुरना स्थित एसएसबी बीओपी के जवानों ने गुरुवार की देर संध्या तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे 20 बोरी खाद जब्त किया है। जब्त खाद का अनुमानित मूल्य नौ हजार रुपये बताए गये हैं। एसी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से भी जवानों ने 45 हजार रूपये मूल्य का मेजरिंग टेप बरामद किया है। जिसे तस्कर दिल्ली ले जा रहा था।
निधन पर शोक
जोगबनी: जोगबनी के पत्रकार वरुण मिश्रा के पिता श्यामसुन्दर मिश्रा के निधन पर शहर के बुद्धिजीवियों ने शोक व्यक्त किया है। वे चार माह से बीमार चल रहे थे। निधन पर मंटू भगत, कमल तापड़िया, किसन अग्रवाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
बथनाहा : स्थानीय बजाज शो रूम यूनिक इंटरप्राइजेज में बॉक्सर बाइक की प्रस्तुति पर शुक्रवार को कंपनी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि मायकल उर्फ महफूज आलम आदि मौजूद थे।
जांच की मांग
जोगबनी : जोगबनी नगर पंचायत में विभागीय व टेंडर वर्क में बरती गई अनियमितता की जांच की मांग जिला पदाधिकारी से वार्ड पार्षद चन्द्रकला देवी ने की है। उन्होंने कहा कि तीस नवम्बर तक जांच कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो दो दिसम्बर को एक दिवसीय अनशन करेगी। पार्षद ने डीएम को दिए आवेदन में कहा है कि नगर पंचायत में हुए विकास कार्यो में व्यापक तौर पर अनियमितता बरती गयी है। उन्होंने डीएम के जनता दरबार में जाने की बातें भी कही है।
कार्यो की समीक्षा
जोगबनी : नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात के वार्ड पार्षद मनोज राय ने अपने वार्ड में किए गए विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने वार्ड में हुए विकास कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शेष कार्यो की भी सूची तैयार कर ली गयी हैं। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष राम सकल यादव, राजीव सिंह सहित वार्डवासी मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment