Saturday, December 10, 2011

सेवा दिवस के रूप में मनेगा बाजपेयी का जन्म दिवस

भरगामा (अररिया) : जवाहर उच्च विद्यालय प्रागंण स्थित बाढ़ राहत शेड में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की।
बैठक में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार व्यक्त किया गया साथ ही आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जन्मसदी सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी पंचायत के पंचायत प्रभारियों का भी चयन किया गया। कार्यक्रम को संगठन प्रभारी परमानंद मल्लिक, प्र.अ. अशोक सिंह, पूर्व प्र.अ. संतोष सुराना आदि ने भी संबोधित किया। जबकि युवा मोर्चा के पखंड अध्यक्षक दीपक कुमार मुन्ना, रघुनन्दन साह, विजय कुमार सिंह, नित्यानंद मंडल, राजकुमार गुप्ता, उदित ना. मिश्र, जिप सदस्य राजेश चन्द्र झा, कुंदन चौधरी, परमानंद साह, लक्ष्मण यादव, अरुण मंडल (मुखिया), प्रवक्ता- चन्द्रानंद झा चाणक्य समेत पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment