Saturday, December 10, 2011

अधिकारियों के नहीं रहने से हो रही परेशानी

भरगामा(अररिया) : प्रखंड में अधिकारियों के लगातार नहीं रहने से आम लोगों को विभिन्न कार्य के निष्पादन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी तथा प्र.शि. पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी अधिकांश समय कार्यालय से बाहर रहते हैं। हालांकि कार्यालय से बाहर रहने के पीछे अधिकारियों ने विभागीय कार्य बताया है। जबकि अधिकारियों के लगातार गायब रहने से संचालित कई कल्याणकारी योजना प्रभावित है।

0 comments:

Post a Comment