Thursday, February 9, 2012

मनरेगा: फसल लगी होने के बावजूद काटी जा रही मिट्टी



बसैटी(अररिया) : रानीगंज प्रखंड के नंदनपुर पंचायत के किसान मनरेगा कर्मी व पंचायत प्रतिनिधियों की 'मेहरबानी' के कारण खून के आंसू बहा रहे है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना से पंचायत स्थित गणेश स्थान से सौरा नदी तक मिट्टी भरायी का कार्य चल रहा है। जिसमें खेत में लगे गेहूं एवं मकई के पौधे काटकर मिट्टी भराई किए जा रहे है जिससे किसान का दिल कचोट रहा है। किसान सुखाय शर्मा, कलावती देवी, बालेश्वर शर्मा ने बताया कि अचानक 7 फरवरी 12 से मिट्टी भराई कार्य शुरू कर दिया गया। खेत में लगे पौधों को बेदर्दी से काटा जा रहा है। काफी गिड़गिड़ाए कि दो माह बाद काम कराइए या फिर पहले ही जानकारी देते तो फसल नहीं लगाते। महाजनों से कर्ज लेकर बहुत मेहनत से गेहूं व मकई का पौधा लगाये हैं इसे बर्बाद मत कीजिए परंतु फिर भी दया नहीं आयी। वहीं अब तक प्राक्कलन राशि का बोर्ड भी नहीं लगाया गया। पंचायत रोजगार सेवक बबलू कुमार ने बताया कि बोर्ड शीघ्र लगा दिया जायेगा। लेकिन मिट्टी काटने के सवाल पर उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललन ऋषिदेव ने दूरभाष पर बताया कि विभाग से जानकारी ली जा रही है। जबकि प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार से संपर्क का प्रयास विफल रहा।
New Source - http://in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/4_4_8871698_1.html

0 comments:

Post a Comment