Saturday, February 11, 2012

मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

बथनाहा(अररिया) : गुरुवार को बथनाहा में मारपीट कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले मे गिरफ्तार सभी पांच अभियुक्तों को बथनाहा पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इधर मामले का अनुसंधान कर रहे अ.नि. सुबोध राव ने बताया कि घटना महज दो हजार रूपये को लेकर घटी है। बताया गया कि घायल अरविंद गुप्ता ने मो. हफीज से डेढ़ महीनों पूर्व पाट खरीदा था जिसका बकाया दो हजार लेने आये मो. हफीज की अरविंद से लड़ाई हो गयी। जिसके बाद हफीज व उसके साथियों ने अरविंद को बुरी तरह पीटा तथा बीयर की बोतल से मारकर घायल कर दिया। इधर घटना में घायल हुए अरविंद का इलाज फारबिसगंज में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment