Friday, February 10, 2012

कर्मियों की कमी से जूझ रहा जिला योजना विभाग

अररिया : यूं तो पूरे जिले के सरकारी कार्यालयों में कर्मियों की बेहद कमी है। लेकिन जिला योजना विभाग में वर्षो से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति नही की गई है। जबकि जिला योजना विभाग जिला प्रशासन का रीढ़ माना जाता है। जहां विकास के नाम पर खर्च किये गये राशि का हिसाब किताब तैयार होता है। यही नहीं जिला योजना के माध्यम से ही योजनाओं का मानीटरिंग होता है। वर्तमान में मात्र दो कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जिसमें अशोक नामक सहायक पदस्थापित हैं और अनुसेवक मंजूर प्रतिनियुक्त है। अशोक कुमार का तीन वर्ष का समय भी पूरा हो रहा है। उनका कभी भी ट्रांसफर हो सकता है। जबकि जानकारी के अनुसार विभाग के द्वारा जिला योजना प्रशाखा में अधिकारी समेत 12 पद स्वीकृत हैं। परंतु विभाग मात्र एक कर्मचारी को पदस्थापित कर रखा है। जिला योजना पदाधिकारी अमरदीप तिवारी की माने तो कर्मियों के पदस्थापना के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखा गया। लेकिन आज तक दूसरा कर्मचारी नही भेजा गया। श्री तिवारी ने बताया कि विधान सभा, विधान परिषद आयोग, 20 सूत्री प्रभारी मंत्री, प्रमंडलीय बैठक आदि के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज व रिपोर्ट इसी विभाग से तैयार होता है।

0 comments:

Post a Comment