Friday, April 13, 2012

बालिग बेटी ने मां के साथ जाने से किया इंकार


फारबिसगंज (अररिया) : भावनाएं माता पिता की भी आहत हुई। लेकिन जोर चला बालिग हो चुकी बेटी का। कथित अपहरण मामले में सामने आयी रामपुर दक्षिण की रेखा कुमारी ने गुरुवार को थाना परिसर में ही अपनी मा का विरोध कर दिया और उनके साथ जाने से भी इंकार कर दिया। बेटी को घर ले जाने के लिए पकड़ रही मां को रेखा ने धक्का देकर खुद से दूर कर दिया। वास्तव में एक वर्ष पहले ही रेखा और सुनील ने मंदिर में विवाह कर लिया था। अनुमंडल कोर्ट से शपथ पत्र देकर पति पत्‍‌नी के रूप में दोनों ने कानूनी सुरक्षा भी हासिल कर ली।
रेखा ने गुरुवार को एसपी शिवदीप लांडे के समक्ष कहा कि वह बालिग है व दोनों ने मर्जी से विवाह किया है। उन्हें साथ रहने दिया जाये। दावा के रूप में जन्म प्रमाण पत्र दिखाया गया। इतना कुछ होने के बाद रेखा के माता पिता थाने में ज्यादा वक्त नहीं ठहरे और आक्रोशित एवं मायूस होकर वापस लौट गये। लड़का-लड़की के समर्थन में गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे हुए थे। जैसे सभी बाराती बन गये हैं। एसपी श्री लांडे ने रेखा के पति सुनील से कहा उसे खुश रखना, कभी कष्ट नहीं देना। रेखा फारबिसगंज में अपने नाना के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। रेखा इंटर में और सुनील बीए पार्ट टू में। रेखा के नाना ने सुनील पर रेखा का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था। गांव वालों के साथ लड़का लड़की राजी खुशी से विदा हो गये।

0 comments:

Post a Comment