Friday, April 13, 2012

नि:शक्तों को विकलांग प्रमाण पत्र निर्गत



कुर्साकांटा (अररिया) : निशक्त जनों को विकलांगता प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय शिविर का उद्घाटन फीता काटकर नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशर अंसारी एवं प्रमुख धनजीत सिंह ने सोमवार को फीता काटकर किया। अभियान समर्थ के द्वितीय चरण में प्रथम दिन प्रखंड के कुर्साकांटा कुआड़ी, लैलोखर, पहुंसी, हरिरा एवं डुमरिया पंचायत के नि:शक्तों को चिकित्सकों द्वारा जांचोंपरात विकलांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गये। इस अभियान में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के स्तर पर कार्यो का विभाजन एवं दायित्व सुनिश्चित किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह, समिति सदस्य मनोज झा, रामराज साह, उमेश विश्वास, भोला मेहता आदि अनेकों लोग मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment