Friday, April 13, 2012

सरजमीने रजोखर में अजीमुश शान जलसे का आयोजन



अररिया : जिले के नगर परिषद स्थित सरजमीने रजोखर वार्ड नंबर 5 अररिया में बुधवार की शाम दो दिवसीय जलसे का आगाज हुआ। मदरसा तंजीमुल मुसलमीन रजोखर के तत्वाधान में आयोजित तालिमी बेदारी व इसलाहे मआशरा कांफ्रेंस की सदारत मौलाना अनवार आलम ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में यूपी बस्ती से तशरीफ लाये मौलाना शौकत अली ने भाग लिया। इमारते शरिया अररिया के काजी नजीर अहमद कासमी की सरपरस्ती में आयोजित इस जलसे में मुख्य रूप से समाज में फैली बुराईयों एवं उससे बचने के उपायों पर उलेमाओं ने तकरीर पेश की। उलेमाओं ने कहा मुसलमान नमाज न पढ़े इससे बुरी बात और क्या हो सकती है। जबकि नमाज फर्ज है जो इंसान को हर बुरी कार्यो से रोकता है। आज समाज में बुराईयां सरेआम है। लोग अपने बच्चों को तालीम नहीं देते हैं। जो हमारी बदहाली का मुख्य कारण है। उलमाओं ने कहा कि आज नैतिकता का पतन हो गया। सही लगत का फर्क समाप्त हो गया है। मदरसा के नाजीम मुफ्ती इनामुल बारी, मुफ्ती इसलामुद्दीन, मौलाना तबारक हुसैन, मुफ्ती शाह पंजाब के अलावा दर्जनों उलमाओं ने जलसा को संबोधित किया। जलसे को सफल बनाने में मो. अनवार आलम के अलावा इलाके के लोगों ने भरपूर सहयोग किया।

0 comments:

Post a Comment