Wednesday, April 11, 2012

पुण्यतिथि पर याद किए गए रेणु


अररिया : बुधवार को महान कथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु की पुण्यतिथि जिले में कई स्थानों पर मनाई गई। अररिया व फारबिसगंज में साहित्यकारों ने रेणु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जिला मुख्यालय स्थित रेणु कुंज पार्क में स्थापित रेणु की प्रतिमा पर कई साहित्यकार समाजसेवी, अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण किया। प्रथम सत्र में साहित्यकारों में रेणु प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि प्रकट किया। इसमें चन्द्रभूषण, डा. एस. आर. झा, राज राघव, डा. सुशील कुमार श्रीवास्तव, डा. भुवनेश, डा. चन्द्रेश, विश्वनाथ श्रीवास्तव, अजहरूल हक, ओमप्रकाश सोनू व अन्य शामिल थे। वहीं दूसरे सत्र में अधिवक्ता मो. ताहा, महेश्वर शर्मा, देवू सेन, कामदेव मंडल, सुबोध कर्ण, एस. सहाय सहित कई अन्य ने रेणु प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

0 comments:

Post a Comment