Friday, April 13, 2012

विप में मोदी व अन्य के मनोनयन पर खुशी

अररिया : विधान परिषद के लिए राज्य के उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश महामंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बहादुर प्रसाद, प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी सत्येन्द्र कुशवाहा के मनोनयन पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। खुशी के इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उक्त नेताओं को मनोनयन पर बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने कहा कि संगठन के कुशल कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाना इस बात का प्रतीक है कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को उचित न्याय देती है। अध्यक्ष ने क्षेत्रीय प्रभारी श्री कुशवाहा को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है। बधाई देने वालों में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधान पार्षद दिलीप जायसवाल, विधायक पदम पराग राय वेणु, देवयंती यादव, आनंदी प्रसाद यादव, परमानंद ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण झा, महामंत्री सुरेन्द्र झा, संजय मिश्रा, विजयनाथ झा, नप अध्यक्ष वीणा देवी, महिला मोर्चा की नीलिमा साह, विजय जैन, रघु साह, बटेश कुमार झा, मनोज झा, कैलू सिंह, अशोक सिंह, रूपेश कुमार, विकास कुमार झा, राकेश रंजन वर्मा, शंकर सिंह, मोनू, गौतम आदि शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment