Friday, April 13, 2012

..आवास का सपना होगा पूरा


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में रहने वाले समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का सपना अब शीघ्र ही साकार होगा प्रतीत होता है। कारण है केन्द्र सरकार द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में रहने वाले 830 व्यक्तियों के लिए आवास निर्माण हेतु पहले चरण में 21 करोड़ 53 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किया जाना।
नगर परिषद, फारबिसगंज के मुख्य पार्षद वीणा देवी और उप मुख्य पार्षद राज कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी दिया। बताया कि फिलहाल केन्द्र सरकार ने समेकित आवास और मलिन बस्ती के लिए 4 करोड़ 52 लाख की राशि विमुक्त कर दी है। जिसमें राज्य सरकार का भी कुछ हिस्सा है। कहा कि इन योजनाओं के निर्माण कार्य का जिम्मा शहरी विकास अभिकरण को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा विमुक्त आवंटन 4 करोड़ 52 लाख रुपये की निकासी विशेष कार्य पदाधिकारी एवं व्ययन पदाधिकारी, नगर विकास और आवास विभाग करेंगे और निर्माण कार्य सरकार एजेंसी द्वारा होगा।

0 comments:

Post a Comment