Friday, April 13, 2012

जेपी विचार मंच ने दी रेणु को श्रद्धांजलि


भरगामा (अररिया) : प्रख्यात साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी फणीश्वर नाथ रेणु की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जेपी विचार मंच द्वारा एक सभा आयोजित किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभा की अध्यक्षता अजय भारती अकेला ने की।
सभा में श्री अकेला ने रेणु की जीवन पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि रेणु एक महान साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। अगर रेणु नही होते तो सन 74 के जेपी आंदोलन में इतने व्यापक रूप से साहित्यकारों एवं कलाकारों की भागीदारी नही होती। पूर्व जिप सदस्य सत्यनारायण व चंद्रानंद चाणक्य ने रेणु के संपूर्ण जीवन को संघर्षमय बताया। सभा में मुखिया महेन्द्र मेहता, समाज सेवक गजेन्द्र मंडल, शशिकांत मिश्र, उपेन्द्र मंडल, उपेन्द्र यादव, सरपंच सच्चिदानंद मंडल, गयानंद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

0 comments:

Post a Comment