Thursday, April 7, 2011

अन्ना हजारे की मुहिम को समर्थन


फारबिसगंज(अररिया) : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध में छेड़ी गयी मुहिम को फारबिसगंज वासियों का नैतिक समर्थन प्राप्त हो रहा है। प्रखंड के कई सामाजिक संस्था, बुद्धिजीवी, साहित्यकार एवं व्यवसायी वर्ग के लोगों ने श्री हजारे को इस आशय का पत्र प्रेषित कर समर्थन व्यक्त किया है। प्रसिद्ध कलमकार डा. कमला प्रसाद बेखबर, बुद्धिजीवी विचार मंच के डा. एमएल शर्मा, द्विजदेनी विचार मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी, सहयोगिनी संस्था की अध्यक्ष रेणु वर्मा, स्पोर्टस क्लब के अध्यक्ष तमालसेन, जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार, साहित्यकार डा. एनएल दास, डा. अनुज प्रभात एवं उमाकांत दास, उद्योगपति अरविंद कुमार गोयल, इस्टर्न बिहार चेंबर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष मोती लाल शर्मा आदि ने देश भर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ श्री हजारे के अनशन को नैतिक समर्थन दिया है। इस संदर्भ में लोगो का मानना है कि वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला है। चाहें वो आदर्श हाउसिंग सोसायटी का मामला हो या फिर टू जी स्पेक्ट्रम या कामनवेल्थ गेम्स का मामला हो। केंद्र सरकार इस मामलों के दोषी व्यक्तियों को सजा देने में विफल रही है या फिर आनाकानी की। जबकि अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने हेतु जब लोकपाल बिल के प्रस्ताव का विरोध करना केंद्र सरकार के मंसूबे को दर्शाती है।

0 comments:

Post a Comment