Friday, April 8, 2011

अज्ञात महिला का शव बरामद


अररिया : अररिया-रानीगंज मार्ग पर गिदरिया गुमटी के निकट गुरूवार की रात पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शुक्रवार की संध्या तक महिला की पहचान नहीं हो पायी थी। पुलिस महिला के पहचान के लिये कई थानों को वारलेस संदेश भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के नौ बजे गुमटी के निकट एक घायल महिला को आसपास के लोगों ने पड़ा देखा। काफी खोज बीन के बाद जब उसकी पहचान नहीं हो पायी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

0 comments:

Post a Comment