Friday, April 8, 2011

अनुपस्थित दो चिकित्सकों के एक दिन के वेतन पर रोक


कुसियारगांव (अररिया) : सिविल सर्जन सीके सिंह ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें काफी अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने दो चिकित्सकों के ड्यूटी पर नहीं रहने के कारण उनके एक दिन के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया तथा स्पष्टीकरण पूछा है। उन्होंने जमकर स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगायी और अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सुधार लाने को कहा। जानकारी के अनुसार कई शिकायत मिलने के बाद सिविल सर्जन श्री सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित मरीजों से मुलाकात की तथा समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी बेड सीट रोजाना बदलने का निर्देश दिया। जबकि स्वास्थ्य कर्मियों को युनुसेफ सेट में नही रहने पर उन्होंने फटेकार लगाई। वहीं प्रसव कक्ष में अपनी ड्यूटी रूम में ही कार्य का निष्पादन करने का निर्देश नर्सो को दिया। वहीं श्री सिंह ने सदर अस्पताल में अपना एक कक्ष भी आवंटित कराया।

0 comments:

Post a Comment