Wednesday, April 6, 2011

जदयू कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


भरगामा (अररिया) : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का मांग को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को भरगामा प्रखंड में शिविर लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी मांग को दोहरातें हुये हस्ताक्षर किये। जदयू कार्यकर्ताओं में प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार पूर्व प्र.अ. नवीन प्र. श्रीवास्तव, जवाहर झा, शिवनारायण भगत, सुबोध श्रीवास्तव, युवा जदयू प्र.अ. रामदेव सिंह, अनन्दी मंडल, सत्यनारायण भगत, ऊषा सिंह, जुहूर आलम, चुन्नू मेहता, केशव मेहता व अन्य ने बताया कि केन्द्र द्वारा बिहार को अबतक विशेष राज्य का दर्जा नही देने के पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में प्रदेश की देखा-देखी प्रखंड में भी इस हस्ताक्षर अभियान को चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पूर्व में भी जिला संगठन प्रभारी आलोक कुमार व‌र्द्धन के नेतृत्व में यह अभियान चलाने की जानकारी दी है। इस हस्ताक्षर अभियान में प्रखंड के बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता संग अन्य लोग भी मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment