Thursday, April 7, 2011

विष्णु यज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा


सिकटी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय सिकटी में सोमवार से आयोजित होने वाले 108 घंटे का अष्टयाम सह विराट विष्णु यज्ञ के आयोजन को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी। 108 कलश धारी महिलाएं एवं बच्चियां यज्ञ स्थल से सिकटी बाजार होते हुए पहाड़ा नदी में पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा एवं यज्ञ स्थल पर ले जाकर जलाभिषेक किया। कलश यात्रा को सफल बनाने में यज्ञ समिति के साथ निवर्तमान मुखिया नारायण सिंह, बजारू सिंह, नसीब लाल सिंह, प्रकाश सिंह के अलावा सिकटी थानाध्यक्ष पुष्कर कुमार, सीओ श्री राम सिंह ने सहयोग किया।

0 comments:

Post a Comment