Thursday, May 19, 2011

धीमी गति से चल रही मतगणना


अररिया, : पंचायत चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल पर कार्य की रफ्तार अत्यंत धीमी रही। दिनभर में मात्र दो पंचायतों के नतीजे ही सामने आ पाए।
निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार साहसमल पंचायत से मुखिया पद पर अनिता देवी विजयी हुई हैं। वहीं, टी भोजपुर पंचायत में मुखिया पद का चुनाव सिंपू देवी ने जीता है। यहां से सरपंच पद के लिए निक्की सिंह को जीत मिली जबकि पंसस पद पर विजय मंडल व अब्दुल रहमान विजयी घोषित किए गए हैं। साहसमल पंचायत से पंसस पद पर निवर्तमान उपप्रमुख रुद्रानंद मिश्र उर्फ फुच्ची झा चुनाव जीत गए हैं। इसी पंचायत से पंसस के एक अन्य पद पर रेखा देवी विजयी हुई हैं।
मतगणना की धीमी रफ्तार के बारे में निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में छह पदों के लिए बैलेटों की शार्टिग, बंचिंग व काउंटिंग होती है। इसमें विलंब होना स्वाभाविक है। हालांकि शुक्रवार से कर्मियों को कार्य की गति तेज करने के लिए कहा जाएगा।
वहीं, कई मतगणना कर्मियों ने हाल के भीतर भीषण गर्मी की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जो हालत है उसमें काम करना बेहद मुश्किल हो रहा है।
बाक्स:
जमुआ व टी भोजपुर से वार्ड मेंबर के नतीजे घोषित
अररिया, जाप्र: निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत से ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड मेंबर)पद के लिए वार्ड 3 से ब्रह्मादेव मंडल, 4 से विद्यानंद मंडल, 5 से सुभाष चंद्र ठाकुर, 6 से मीना देवी, 7 से सुशीला देवी, 8 से मुर्शीदा खातून, 9 से सेमिया खातून, 10 से कृत्यानंद मंडल, 11 से सुभनी देवी, 12 से रामदेव राम,13 से चंद्रमा देवी तथा 14 से केदारनाथ झा को जीत हासिल हुई है।
इसी तरह टी भोजपुर पंचायत से वार्ड मेंबर पद के लिए 1 से वीरेंद्र मंडल, 2 से रंभा देवी, 3 से सूर्यानंद यादव, 4 से वीरेंद्र यादव, 5 से प्रकाश बहरदार, 6 से सत्यनारायण मंडल, 7 से गणेश सिंह, 8 से दयानंद पासवान, 9 से ममता देवी,10 से अपसर जहां, 11 से चंदन पासवान, 13 से शीला देवी, 14 से चंपा देवी, 15 से कुमार सिंह तथा वार्ड 16 से सुलेखा देवी ने जीत प्राप्त की है।

0 comments:

Post a Comment