Thursday, May 19, 2011

काकन, बगडहरा व डूबा के निवर्तमान मुखिया हारे


जोकीहाट (अररिया) : बाजार समिति अररिया के प्रागंण में चल रहे मतगणना में गुरुवार को दो पंचायतों के सभी पदों के लिए वोटों की गिनती संपन्न हुई, जिसमें काकन व बगडहरा शामिल है। दोनों ही पंचायत के निवर्तमान मुखिया मुश्ताक एवं सबीहा आरफीन को पराजय का मुंह देखना पड़ा। काकन पंचायत से मुखिया पद के लिए बीबी सादा सलाम विजयी घोषित की गई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नूरसबा को 385 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए मरियम ने फातमा को 255 मतों के अंतर से हराया। पंसस के लिए नासिरउद्दीन एवं जाहिद ने जीत दर्ज की। काकन पंचायत के वार्ड सदस्यों में वार्ड 1 से वहाब, 2 से तबरेज, 3. से हसीब, 4. से संजय ततमा, 5. से शहाबुद्दीन, 6. शांति देवी, 8. से रबीया खातुन, 9. से राजीला खातुन, 13.से दिनेश लाल रजक, 14. से अफसरी आदि शामिल हैं। काकन पंचायत से एक ही परिवार के जेठानी रबीया खातुन एवं देवरानी रजीला खातुन ने वार्ड सदस्य तथा भतीजा नासिरूद्दीन ने पंसस पद पर कब्जा जमाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उधर बगडहरा पंचायत में मुखिया पद के लिए कुलसुम ने दाउद को 117 मतों से पराजित कर दिया। जबकि निवर्तमान मुखिया इम्तियाज आलम तीसरे स्थान पर रहे। पंसस पद के लिए साकिर ने नजीब को 40 मतों के अंतर से हराया। सरपंच पद के लिए गुफरान रजा साजिद को हराकर सरपंच पद पर काबिज हुए। वहीं वार्ड सदस्यों में वार्ड एक के लिए शहाबुद्दीन, 2. से रहीम 3. कुर्बान 4. अस्मति 5. वाजुद्दीन 6.मरजीना 7. अजीम 8. रंभा देवी 9. तंजीला 10. हाजरा शामिल हैं। उधर, बुधवार को देर शाम संपन्न हुई मतगणना के बाद डूबा पंचायत से मुखिया पद के लिए इसराइल को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने साबिर को 86 मतों से पराजित कर दिया। सरपंच पद के लिए ईशा ने वसीक को 417 मतों से हराया। पंसस पद के लिए अब्दुल ईशा ने रेहाना को 166 मतों से हराया।

0 comments:

Post a Comment