Saturday, May 21, 2011

मटियारी से सुचित्रा व पिपरा से रहिमा बनी मुखिया


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज कालेज में चल रही मतगणना के तीसरे दिन पिपरा पंचायत से मुखिया पद के लिए सुचित्रा देवी निर्वाचित घोषित की गई र्है। उन्हें 1824 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हाजरा खातुन को 1592 मत प्राप्त हुए। वहीं सरपंच पद से जूली देवी ने 1133 मत प्राप्त कर संजना खातुन को 32 वोट से हराया। जबकि समिति सदस्य पद पर बैद्यनाथ मंडल ने 1223 मत प्राप्त कर बड़े अंतर से दिनेश मंडल को पराजित किया।
वहीं पिपरा पंचायत में रहिमा खातुन ने 1202 मत प्राप्त कर रेखा देवी को 238 मतों से हराकर मुखिया पद पर आसीन हुई। सरपंच पद के लिए मीनू देवी ने 1237 मत प्राप्त कर सफीना खातुन को पराजित किया। पंचायत के समिति सदस्य पद पर मो. असलेउद्दीन ने 1312 मत प्राप्त कर 301 मतों से अनिरुद्ध प्र. मंडल को हराया।
मटियारी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुचित्रा देवी 1824 मत लाकर विजयी हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजरा खातुन को 1592 मत मिले। सरपंच पद के लिए जुली देवी 1133 मत लाकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी संजना खातुन को 1101 मत मिले। समिति सदस्य पद के लिए बैद्यनाथ मंडल 1223 मत लाकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश मंडल को 593 मत मिले।
पिपरा पंचायत से मुखिया पद पर रहिमा खातुन 1202 मत लाकर विजयी हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा देवी को 964 मत मिले। सरपंच पद के लिए मीनू देवी 1237 मत लाकर विजयी हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सफीना खातुन को 975 मत मिले। समिति सदस्य पद के लिए मो. असलेउद्दीन 1312 मत लाकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी अनिरूद्ध प्र. मंडल को 1011 मत मिले। कुसमाहा पंचायत से मुखिया पद के लिए राजकुमार केसरी ने 919 मत लाकर मो. असफाक को हराया। असफाक को 759 मत मिले। सरपंच पद के लिए रामकिशुन सादा ने 807 मत लाकर रंजु देवी को हरा दिया। रंजू देवी को 731 मत मिले। समिति सदस्य पद पर राजेश कुमार केसरी ने 1530 मत लाकर मो. सहिद को 880 मतों से पराजित किया।

0 comments:

Post a Comment