Saturday, May 21, 2011

धीरे-धीरे खुल रहे पंचायत प्रतिनिधियों की किस्मत के ताले


अररिया  : पंचायत चुनाव 2011 के मतों की गिनती का कार्य लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। जिले के आठ स्थानों पर नौ प्रखंडों की मतगणना चल रही है। शनिवार को तीसरे दिन अररिया प्रखंड के किस्मत खबासपुर पंचायत से मुखिया पद पर पानो देवी लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुई। पानो देवी ने 2650 मत प्राप्त कर शबनम खातुन को 130 वोटो से हराया जबकि पंचायत समिति सदस्य पद पर क्रमश: वरुण झा व गिरधर सदा विजयी घोषित किए गए हैं। वहीं सरपंच पद के लिए नजमा खातुन ने अंती देवी को 92 मत से हराकर जीत हासिल की। जबकि बटुरबाड़ी पंचायत से बानो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया समदा खातून को पराजित कर दिया। सरपंच पद पर रेहाना खातून विजयी घोषित की गई। वहीं क्षेत्र सं. 11 से समिति सदस्य पद से सरवर आलम व 12 से अलानुर विजयी हुए।
जोकीहाट (अररिया) : मुखिया संघ जोकीहाट के अध्यक्ष सह सिसौना पंचायत के निवर्तमान मुखिया बेबी परवीन को दोबारा सिसौना का ताज मिला।
शुक्रवार को उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जाहिदा को 175 मतों के अंतर से पराजित कर सिसौना पंचायत के मुखिया का ताज बरकरार रखा। आरओ रवीन्द्र राम ने बताया कि श्रीमती परवीन को 1414 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी जाहिदा को 1239 मत प्राप्त हुए है। सरपंच पद के लिए नाजारा खातुन ने शकुंतला देवी को 153 वोट से हराया। नाजारा खातुन को 913 तथा शकुंतला देवी को 760 मत प्राप्त हुए। पंसस पद के लिए मीरा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी असगरी को मात्र 7 मतों से हराया। वहीं सिमरिया पंचायत के लिए मुखिया पद पर रूबीना खातुन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंजुम आरा को 80 मतों के अंतर से पराजित किया। सरपंच पद पर बिजली तूफान ने बीबी रोशनी को 822 मतों के भारी अंतर से हराया वही पंसस पद पर फिरोज ने मसुद को 48 मतों से तथा हलाल ने अब्दुसमद को 333 मतों के अंतर से हराया।
रानीगंज/बसैटी (अररिया)  : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को बोगसाहा और परसाहाट पंचायत की मतगणना संपन्न हुई। बोगसाहा पंचायत से मुखिया पद के लिए सुनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंदु माला सिंह को 234 मतों से हराया। सुनीता देवी को 1348 एवं इन्दु माला सिंह को 1114 मत प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए गंगा देवी विजयी घोषित हुई। उन्हें1061 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीता देवी को 865 मत प्राप्त हुए। जबकि समिति क्षेत्र सं. 8 से मोहन ऋषि विजय घोषित हुए। वहीं परसाहाट पंचायत से मुखिया पद पर शशिकांत मिश्र 15 मतों से विजयी हुए। उन्हें1118 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल सिंह को 1103 मत प्राप्त हुए। पंचायत समिति क्षेत्र सं. 9 से अनिल यादव 148 मतों के अंतर से विजयी हुए। उन्हें 452 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक मंडल को 304 मत प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए उदयानंद पाठक ने आभास भगत को 332 मतों के अंतर से पराजित किया। उदयानंद को 901 मत मिले जबकि आभास भगत को 569 मत ही प्राप्त हुए। रानीगंज प्रखंड में गुरुवार को विस्टोरिया और हसनपुर पंचायतों की मतगणना संपन्न हुई। आरओ से मिली जानकारी अनुसार विस्टोरिया पंचायत से मुखिया पद के लिए फरहत जमानी विजयी घोषित की गई। उसे 3544 मत मिले। जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजरा खातुन को 2073 मत प्राप्त हुए। वहीं सरपंच पद के लिए सोमिया देवी ने 1668 मत लाकर खातुन को 435 मतों से हराया। पंचायत समिति क्षेत्र सं.- 2 से सदस्य पद के लिए शिरोमणी देवी ने दीपा देवी को 365 मतों से पराजित किया। क्षेत्र सं. 03 से समिति सदस्य पद के लिए शमानुल्ला ने मो. मुख्तार को 114 वोट से हराया।
जबकि प्रखंड मुख्यालय हसनपुर पंचायत में राजकुमार साह ने गीता देवी को 38 वोट से हरा कर मुखिया का चुनाव जीता। इस पंचायत में दो बूथों की पुनर्गणना हुई, परंतु मतों की गिनती में कोई फेरबदल नहीं हुआ। सरपंच पद पर मुरली मनोहर ठाकुर ने जीत दर्ज की। उन्हें 1398 मत प्राप्त हुए। श्री ठाकुर ने जुबेर आलम को 435 मतों से पराजित कर दिया। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र सं. 06 से उमेश मिश्र ने 821 मत लाकर राजकिशोर भगत को 448 मतों से पराजित किया। वहीं क्षेत्र सं. 05 से समिति सदस्य पद के लिए राजो ऋषिदेव 640 मत प्राप्त कर शिवानंद ऋषिदेव को 160 मतों से पराजित किया।
भरगामा (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा गृह भवन में मतगणना के दूसरे दिन निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई। गुरुवार को शंकरपुर पंचायत एवं सिमरबनी पंचायत की मतगणना हुई। सिमरबनी पंचायत की मतगणना देर शाम तक चल रही थी। शंकरपुर में मुखिया पद पर गिरजा देवी ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्रकला देवी को परास्त किया। सरपंच पद पर दयानंद यादव विजय घोषित किए गए।
पंसस पद पर मुखिया देवी ने जीत दर्ज की है। जबकि सिमर बनी पंचायत में मुखिया पद पर अरुण कुमार मंडल विजय घोषित किए गए। वहीं पंसस पद पर राज कुमारी देवी निर्वाचित हुई हैं।
कुर्साकांटा (अररिया) : शुक्रवार को मतगणना के तीसरे दिन प्रथम पाली में कुर्साकांटा पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित किया गया। मुखिया पद से निसरत बानो ने 2065 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी किरण देवी को 1091 मतों से पराजित किया। सरपंच पद से पूर्व सरपंच सरस्वती देवी ने 1850 मत प्राप्त किया। उन्होंने अश्वरी बेगम को 873 मतों से पराजित किया। वहीं समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 6 से पूर्व समिति सदस्य श्याम कुमार मंडल 734 मत प्राप्त कर कौशिक कुमार वर्मा को 355 मतों से पराजित किया। समिति सदस्य क्षेत्र सं. 7 से अख्तरी बेगम ने 985 मत प्राप्त कर जानकी देवी को 252 मतों से पराजित किया। जबकि हरिरा पंचायत से मुखिया पद पर वासुदेव सिंह 892 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भोला सिंह को 172 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार समिति सदस्य क्षेत्र सं. 08 से मीना देवी ने 922 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेमा देवी को 323 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद से जयप्रकाश मंडल ने 1013 मत लाकर अली हसन को 178 मतों से पराजित किया। वहीं जिला परिषद क्षेत्र सं. 14 का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। जिप क्षेत्र सं. 14 से सुशीला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तमीना खातुन को 551 मतों से पराजित कर जिप सदस्य पद पर काबिज हुई। उन्होंने 6889 मत प्राप्त किए।
मतगणना के दूसरे दिन गुरुवार को डुमरिया पंचायत एवं पहुंसी पंचायतों के सभी पदों के लिए मतगणना संपन्न हुई। डुमरिया पंचायत से मुखिया पद पर तेतरी देवी निर्वाचित घोषित की गयी। उन्हें 1494 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व मुखिया सुशीला देवी को 692 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद से शनिचरी देवी चुनी गई। वे 1696 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शांति देवी को 147 मतों से पराजित किया। वहीं समिति सदस्य क्षेत्र सं.- 4 से निर्वतमान प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह एक बार फिर निर्वाचित हुए। उन्हें1065 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी मुमताज अंसारी को 437 मतों से पराजित किया। वहीं समिति सदस्य क्षेत्र सं.- 3 से अनमोल देवी 737 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पशुपति पासवान को 366 मतों से पराजित किया। पहुंसी पंचायत की मतगणना संपन्न हुई। मुखिया पद पर बालकृष्ण सिंह, 1342 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार सिंह को 380 मतों से पराजित किए वहीं सरपंच पद पर पूर्व सरपंच मो. शमसुल 2460 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बुद्धेश्वर सिंह को 1094 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार समिति सदस्य क्षेत्र सं. 5 से पिंकी देवी ने 741 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आसमा खातुन को 31 मतों से पराजित किया।
जिला परिषद क्षेत्र सं. 14 में चार पंचायतों क्रमश: लैलोखर, डुमरिया, पहुंसी तथा कुआड़ी से मतगणना के बाद समीना खातुन को 4947 मत प्राप्त हुए। वहीं सुशीला देवी को 4715 मत, लक्ष्मी देवी को 2380, वीणा साह को 1089 मत मिले।
सिकटी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में मतगणना के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में बोकंतरी पंचायत की मतगणना हुई। जिसमें पूर्व मुखिया सबिता देवी निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयतुन निशा को 523 वोटों से पराजित कर दिया। वहीं सरपंच पद के लिए राजेश्वरी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता देवी को 1265 मतों से पराजित किया। जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए क्षेत्र सं. 4 से जमील अख्तर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजीमुद्दीन को 131 मतों से पराजित किया। बोककंतरी पंचायत के वार्ड नं. 7 से ग्राम कचहरी के पंच प्रत्याशी इंद्रा देवी तथा बेचनी देवी ने 242 मत प्राप्त की। इसे निर्वाचित पदाधिकारी श्री तौकीर अकरम ने लाटरी के माध्यम से इंद्रा देवी को ग्राम कचहरी पंच के लिए वार्ड नं. 7 से विजय घोषित किया। भिड़भीड़ी पंचायत से निवर्तमान प्रमुख चंदन करदार ने फिर बाजी मारी है। वहीं भिड़भिड़ी पंचायत से मुखिया के रूप में अरविंद कुमार मंडल निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने निवर्तमान मुखिया परवेज आलम को 491 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए विश्वनारायण विश्वास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विंदेश्वरी मंडल को 331 मतों से पराजित किया। वही क्षेत्र सं. 06 से समिति सदस्य पद पर परिनारायण प्रमाणिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार मंडल को 67 मतों से पराजित किया।
वहीं प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को भी दो पंचायतों की मतगणना संपन्न हुई थी। आमगाछी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी छक्कन लाल मंडल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जुलू रहमान को 433 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद के लिए मो. अजीम ने चंपालाल सिंह को 768 मतों से पराजित किया। वहीं पंसस पद के लिए अयूब अंसारी ने प्रेम किशोर शर्मा को 101 मतों से पराजित किया। मुरारी पुर पंचायत से मुखिया पद के लिए मुमताज आलम ने मो. वाजुद्दीन को केवल 03 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए राजेन्द्र मंडल ने लक्खीचंद प्रमाणिक को 154 मतों से पराजित किया। जबकि पंचायत समिति संतलाल राम ने उग्रानंद मांझी को 247 मतों से पराजित किया है। दूसरी पाली में मुरारीपुर पंचायत की मतगणना के बाद वहां से मुखिया प्रत्याशी मुमताज आलम तीन मतों से निर्वाचित घोषित हुए। वहां दूसरे नंबर पर 958 वोट लाकर वाजुद्दीन रहे। मुमताज को 961 वोट मिले। वहां शिकायत पर निर्वाची पदाधिकारी तौकीर अकरम ने रद मतों की पुनर्मतगणना भी कराई, लेकिन परिणाम में कोई परिवर्तन नहीं आया और मुमताज को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय पलासी में चल रही मतगणना के तीसरे दिन शुक्रवार को बलुवा कलियागंज पंचायत से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। वहां से मुखिया पद के लिए लगातार दूसरी बार मजेबुल रहमान ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भुधर लाल शर्मा को 256 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद पर भी दूसरी बार पन्ना लाल सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परमेश्वर सिंह को 385 मतों से पराजित किया। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद से माला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नईमा खातून को 338 मतों से पराजित किया। दिघली पंचायत से मुखिया पद के लिए रहमेतुन ने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया रबिया खातुन को 11 मतों से हराया। वहीं सरपंच पद के लिए बीबी शकुरा ने यासमीन को 46 मतों के अंतर से हराया। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए रियाजउद्दीन ने अपने नजदीकि प्रतिद्वंदी नूरसदी को 68 वोटों से हराया। जबकि दूसरे दिन गुरुवार को डेहटी उत्तर और दक्षिण डेहटी पंचायत की मतगणना हुई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रंजन चौहान से मिली जानकारी अनुसार डेहटी उत्तर से मुखिया पद पर पुन: दूसरी बार प्रमिला देवी निर्वाचित घोषित की गई हैं। उन्होंने 1338 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुलारी देवी को 177 मतों से पराजित कर अपना सीट बरकरार रखा। वहीं सरपंच पद के लिए सुगंधा देवी निर्वाचित हुई। उन्होंने 1138 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता देवी को 170 मतों से हरा दिया। जबकि पंसस पद से रंभा देवी ने 2355 मत प्राप्त कर शरोफन को 1435 मतों से पराजित कर विजयश्री प्राप्त की।
दक्षिण डेहटी मुखिया पद के लिए रूकशाना खातुन ने 749 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फिरोजा को कड़े मुकाबले में 27 मतों से हराकर विजय प्राप्त की। वहीं सरपंच पद के लिए मुस्तरी खातुन ने सर्वाधिक 1268 मत प्राप्त कर नासरिन प्रवीण को 255 मतों से हरा दिया। वहीं पंचायत समिति सदस्य इम्तियाज आलम ने 1110 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मतीन को 201 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। जबकि बुधवार की देर शाम को संपन्न हुए मतगणना में पीपरा विजवार पंचायत से मुखिया पद के लिए अनु देवी 92 मतों से विजयी घोषित की गई। उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी जुबेदा को 948 मत मिले। सरपंच पद के लिए शांति देवी 405 मतों से विजयी घोषित की गई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1164 मत मिले। जबकि पंसस पद के लिए जितनी देवी 191 मतों से विजयी घोषित की गई। उनके निकटतम मंजूला देवी को 735 मत मिले।
नरपतगंज (अररिया), : मतगणना के तीसरे दिन नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत से मुखिया पद पर हरिनंदन पासवान विजयी घोषित किए गए। हरिनंदन पासवान को कुल 632 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश रजक को 544 मत प्राप्त हुए। जबकि समिति सदस्य के मो. इब्राहिम ने मो. आजम को 163 मतों से पराजित किया। वही सरपंच पद पर बालेश्वर राम विजय घोषित हुए। उन्हें कुल 1130 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिव नारायण राम को 937 मत मिले। अचरा पंचायत से मुखिया पद पर विनोद कुमार विजयी हुए। उन्हें कुल 849 मत प्राप्त हुए। जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र विराजी को 583 मत मिले। सरपंच पद पर जागेश्वर बिराजी कड़े संघर्ष में सुधीर यादव को एक मतों से पराजित किया। जागेश्वर बिराजी को 1311 मत मिला वहीं सुधीर यादव को 1310 मत प्राप्त हुआ। समिति सदस्य के मोली देवी एक मत के अंतर से जीत गई थी लेकिन पूनर्मतगणना होने पर भोली देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुलोचना देवी से हार गई। नवाबगंज पंचायत से मुखिया पद के लिए संजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद यादव को 409 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए नारायण परशेला ने अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी आलोक साह को 425 मतों से पराजित किया। पंचायत समिति क्षेत्र सं-10 नवाबगंज से द्वारिका प्रसाद साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कंचन देवी को 416 मतों से पराजित किया।


0 comments:

Post a Comment