Saturday, May 21, 2011

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया


अररिया : दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित हो रही एक महिला ने महिला हेल्पलाइन के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला खरैय्या बस्ती, अररिया निवासी राजेन्द्र यादव की पुत्री अनिता देवी को दहेज के लिए ससुराल वालों ने शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उसे घर से भी निकाल दिया। तब उसने हेल्पलाइन के पास शिकायत दर्ज कराई। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व फारबिसगंज प्रखंड के सामौल निवासी सिहेंश्वर यादव पुत्र उपेन्द्र यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। बाद में मारपीट कर अधमरा कर उसे मायके के निकट सड़क किनारे छोड़ दिया गया। हेल्पलाइन के सहयोग से अनिता ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने अविलंब उस पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा संबंधित थाना को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उक्त जानकारी महिला हेल्पलाइन की संचालिका रतन माला ने दी।

0 comments:

Post a Comment