Friday, November 18, 2011

समस्या - फारबिसगंज शहर में एटीएम काउंटर में लगातार गड़बड़ी


फारबिसगंज: फारबिसगंज शहर में एटीएम काउंटर में लगातार गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को राशि निकालने में काफी परेशानी होती है। विभिन्न व्यवसायिक बैंकों की कुल सात एटीएम काउंटर स्थापित हैं। लेकिन राशि निकासी की आवश्यकता पड़े तो उन्हें काउंटर बंद ही मिलते हैं।
इस संदर्भ में कार्डधारियों का मानना है बैंक प्रबंधक द्वारा उचित कार्रवाई और देखरेख के अभाव में ही यह नौबत उत्पन्न हुई है।
गिरफ्तार
रानीगंज: न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती के वारंटी रानीगंज थानान्तर्गत घरवन्धा ग्रामवासी रामाकांत झा के पुत्र किशोर झा को रानीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बैठक
रानीगंज: देशव्यापी भ्रष्टाचार के खिलाफ अभाविप द्वारा निकाली गयी भ्रष्टाचार विरोधी जनजागरण यात्रा की सफलता को लेकर रानीगंज इकाई द्वारा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी। 15 से 22 नवंबर तक चलाये जा रहे जनजागरण यात्रा का आगमन 19 नवंबर को रानीगंज में हो रहा है। यात्रा के जिला प्रमुख पवन पावक ने बताया कि पूरे बिहार में चार छात्राएं भ्रमण करेगी। 20 नवंबर को काली मंदिर चौक पर नुक्कड़ सभा की जायेगी। बैठक में कार्तिक, शशिनाथ मिश्र, रविकांत राहुल, संजीव गुप्ता को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
अभाविप का रथयात्रा आज अररिया में
अररिया: भ्रष्टाचार के विरोध अभाविप द्वारा राज्य भर में निकाले गये रथयात्रा शनिवार को अररिया पहुंचेगी। इस आशय की जानकारी अभाविप के जिला प्रमुख प्रो. एमपी सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह अररिया रथ यात्रा प्रमुख सुकांत आदर्श ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
नरपतगंज: नरपतगंज प्रखंड में पचास से अधिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक की बहाली की गयी, लेकिन ये बहाल शिक्षक विद्यालय के बच्चों को सुबह या शाम पीटी, शारीरिक प्रशिक्षण का कार्य नहीं कराते।

0 comments:

Post a Comment