Tuesday, November 15, 2011

नेपाल में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहा चौमुखी विकास: राष्ट्रपति


जोगबनी (अररिया) : नेत्र दान महादान है। देश में नेत्र चिकित्सा का चौतरफा विकास हो रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है।
उपरोक्त बातें नेपाल के राष्ट्रपति डॉ. रामवरण यादव ने नवनिर्मित विराटनगर आंख अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नयी तकनीक के माध्यम से गुणस्तरीय कार्यो को निरंतरता मिलनी चाहिए। तब यह देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने इसके लिए नेत्र ज्योति संघ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि तीन दशक से इस संघ का गैर सरकारी क्षेत्र में सक्षम पहल होता रहा है।
मौके पर मंच पर डा. हैनीवेस, पदम पराग चौधरी, सुधा शर्मा, डा. राम प्रसाद पोखरेल, सभासद जयराम यादव, नरेश प्रसाद, अमृत आर्याल सहित कई चिकित्सक व सरकारी निकाय के लोग उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने जतवा स्थित गौशाला का भी उद्घाटन किया। तत पश्चात वे विराट नगर के वीरेन्द्र सभा गृह गये जहां मोरंग व्यवसायी संघ द्वारा उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।

0 comments:

Post a Comment