Thursday, November 17, 2011

नि:शक्तता स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़


भरगामा (अररिया) : सर्वेक्षण सूची में प्रखंड के सभी विकलांगों का नाम नही जोड़े जाने के कारण स्वास्थ्य परीक्षण तथा नि:शक्तता लाभ के लिए शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के विकलांगों का निबंधन नही हो पाया। लिहाजा विकलांगों को बगैर स्वास्थ्य परीक्षण व निबंधन कराये ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
खजुरी पंचायत के वार्ड नं. 4 निवासी भुटटो ऋषि, विंदो ऋषि, वार्ड नं. 03 के प्रिंस कुमार समेत दर्जनों विकलांगों ने बताया कि काफी परेशानिया झेलकर वे शिविर तक पहुंचे थे किंतु सर्वेक्षण सूची में नाम गायब रहने के कारण उनका निबंधन नहंी किया गया। इस संबंध में सीडीपीओ राजकुमारी सिंह ने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में सर्वे हेतु केवल 07 फार्म विभाग द्वारा दिया गया था। लिहाजा 07 से अधिक विकलांगों के नाम को सर्वेक्षण सूची में नही जोड़ा गया है।

0 comments:

Post a Comment