Friday, November 18, 2011

पंचायतों में दिया गया सर्वे कर्ताओं को प्रशिक्षण

सिकटी(अररिया) : प्रखंड के सभी पंचायतों में साक्षर भारत कार्यक्रम 2012 के अंतर्गत आगामी 20 नवंबर को होने वाले एक दिवसीय सर्वेक्षण के लिए नियुक्त सर्वे कर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सभी पंचायतों में एक साथ गुरूवार को आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षक द्वारा सर्वे कर्ताओं को पारिवारिक सर्वेक्षण प्रपत्र भरने तथा उसके वार्ड स्तरीय समेकन की भी विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रखंड के कुल 187 वार्डो में 1496 सर्वे कर्ताओं की नियुक्ति की गयी है। प्रशिक्षण का अनुश्रवण केआरपी नीलम कुमारी, आरपी वीरेन्द्र कुमार मंडल एंव अशोक प्रसाद सिंह, लेखा समन्वयक बेबी कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक बीके झा द्वारा किया गया। प्रखंड साक्षरता के पूर्व सचिव उमानंद मंडल ने भी प्रशिक्षण में सहयोग दिया। इस अवसर पर सभी पंचायतों में स्थानीय मुखिया की अध्यक्षता में पंचातय लोक शिक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की गयी। खोरागाछ पंचायत के मुखिया बीबी सालेहा खातून व कौआकोह मुखिया मुनचुन देवी ने सर्वे कर्ताओं को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम में अपना भरपूर सहयोग देने तथा साक्षरता कर्मियों को पंचायत के अन्य विकास योजनाओं में भागीदारी का आश्वासन दिया।

0 comments:

Post a Comment