Friday, November 18, 2011

समर्थन मूल्य को ले किसानों ने काटा बवाल

पलासी(अररिया) : पलासी में आयोजित रबी महोत्सव में किसानों ने उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिलने का मुद्दा उठाया तथा बहिष्कार भी किया। इस क्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष मो. मुर्शिद आलम ने प्रखंड कृषि विभाग की मनमानी व कृषकों के हित की अनदेखी किये जाने का भी मुद्दा उठाया। वहीं दूसरी ओर कृषकों ने सरकार द्वारा फसलों के समर्थन मूल्य नही निर्धारित करने को लेकर रब्बी महोत्सव का बहिष्कार किया। इस बाबत शब्बीर अहमद, मुखिया राम प्रसाद चौधरी, कृषक सदानंद यादव, बलराम यादव, बालेश्वर यादव, राम प्रसाद यादव सहित अन्य कृषकों ने बताया कि जहां कृषि संसाधनों के मूल्यों में व्यापक वृद्धि हुई है वहीं सरकार फसलों ने फसलों का समर्थन मूल्य अब तक नही निर्धारित किया है। जिससे कृषक खेती से मुंह मोड़ रहे हैं। यदि सरकार ने शीघ्र इस दिशा में ठोस पहल नही कया तो वे लोग आंदोलन व जिला प्रशासन के घेराव करने को बाध्य होंगे। इस बाबत मुर्शीद आलम, हारूण रशीद आदि जन प्रतिनिधियों ने भी प्रखंड में क्रय केन्द्र खोलने, धान का समर्थन मूल्य 1800 रु. व गेहूं के समर्थन मूल्य 2400 रु. निर्धारित करने की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment