Friday, November 18, 2011

बाल अधिकार सप्ताह समारोह का आयोजन

अररिया : जिले के रानीगंज प्रखंड मुख्यालय में स्वयं सेवी संस्था विकास बिहार द्वारा बाल अधिकार सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। बाल दिवस के मौके पर प्रारंभ किए गए इस समारोह का समापन शुक्रवार को किया गया। जिसमें रानीगंज प्रखंड के बीस गांव के 300 बच्चों के दरम्यान प्ले टूगेदर डे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन रानीगंज ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ललन ऋषि ने किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश मंडल, प्रशांत भारद्वाज, वीरेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष, जिप सदस्य प्रिंस विक्टर ने बच्चों को अधिकार एवं खेल की जानकारी दी। मौके पर सेव द चिल्ड्रेन के बिहार प्रभारी शशांक कुमार, यशवंत, विनित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment